,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्मारक निर्माण कार्य का निरीक्षण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के लालबाग पैलेस के समीप लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस स्मारक के प्रथम चरण में 40 करोड़ रूपये के कार्य होंगे। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्मारक निर्माण कार्य का निरीक्षण

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के लालबाग पैलेस के समीप लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस स्मारक के प्रथम चरण में 40 करोड़ रूपये के कार्य होंगे। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मारक का समग्र विकास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक इन सभी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक साथ अवलोकन कर सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि संरक्षण के दौरान भवन के मूल स्थापत्य स्वरूप और ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। भवन की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने के लिए पारंपरिक चूना तकनीक से बाहरी दीवारों का संरक्षण तथा छतों पर वॉटर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की सतत रूप से उन्हें जानकारी दी जाए तथा निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाए। पुराने आरटीओ भवन एवं रामपुर कोठी की भूमि पर विकसित किए जा रहे इस स्मारक परियोजना का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, न्यायप्रियता, सुशासन, जनसेवा और सांस्कृतिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

3डी प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो और संग्रहालय होंगे आकर्षण

स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अंतर्गत डिजिटल प्रस्तुतियां, 3डी प्रोजेक्शन, चित्र एवं म्यूरल्स, लाइट एंड साउंड शो तथा संग्रहालय विकसित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों को उनके सुशासन, न्यायप्रियता, जनकल्याणकारी कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रवेश मार्ग और परिसर की रूपरेखा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप तैयार की जाए तथा सभी ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट, इंदौर तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्य किए जा रहे है।

निरीक्षण के दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष मती सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मती मालिनी गौड़,  रमेश मेंदोला,  गोलू शुक्ला एवं  मधु वर्मा, कलेक्टर  शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर  संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हिमांशु प्रजापति सहित स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports