,

इंदौर में आग का तांडव! पेंट-केमिकल कारखानों में भीषण अग्निकांड, धुएं से आसमान काला

इंदौर सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह कलर और केमिकल कारखानों में भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। कारखानों में रखे आइल पेंट, थिनर, केमिकल और पैकिंग सामग्री जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती गई और आग की लपटें…

इंदौर में आग का तांडव! पेंट-केमिकल कारखानों में भीषण अग्निकांड, धुएं से आसमान काला

इंदौर

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह कलर और केमिकल कारखानों में भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। कारखानों में रखे आइल पेंट, थिनर, केमिकल और पैकिंग सामग्री जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती गई और आग की लपटें पास स्थित दूसरे कलर पेंट कारखाने तक पहुंच गईं और वहां भी भारी नुकसान हुआ।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अंदर तक पहुंचने के लिए टीनशेड तोड़ना पड़ा और करीब 1.5 लीटर पानी डालना पड़ा।
बीटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के कलर पेंट कारखाने में भड़की आग

फायर ब्रिगेड के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना बीटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के अल्फा शील्ड स्थित कलर पेंट कारखाने में हुई।

कारखाने के मालिक अजीत पुत्र भागचंद कोकरेजा बताए गए हैं। यहां आइल पेंट, थिनर और पैकिंग सामग्री सहित कई ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। आग लगने के बाद इन सामग्रियों ने लपटों को तेजी से फैलने का मौका दिया। कुछ ही देर में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports