स्टारलिंक-जियो विवाद में मस्क का यू-टर्न! पहले उठाए सवाल, अब रिलायंस की सराहना

 नई दिल्ली भारत में इंटरनेट की सेवा देने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक काफी लंबे समय से प्रयासरत है। ऐसे में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी जियो से कुछ दिन पहले नोंकझोंक की खबरें सामने आई थीं। अब इसमें ताजा अपडेट के तहत दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच नरमी का रुख देखा जा सकता है।…

स्टारलिंक-जियो विवाद में मस्क का यू-टर्न! पहले उठाए सवाल, अब रिलायंस की सराहना

 नई दिल्ली
भारत में इंटरनेट की सेवा देने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक काफी लंबे समय से प्रयासरत है। ऐसे में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी जियो से कुछ दिन पहले नोंकझोंक की खबरें सामने आई थीं। अब इसमें ताजा अपडेट के तहत दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच नरमी का रुख देखा जा सकता है।

दुनिया के बड़े व्यवसायियों में शामिल एलन मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में जियो के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सराहना की है। मस्क का नरम रुख तब सामने आया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री भारत आ रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी भारत को राहत देते हुए रूस पर लगे प्रतिबंध हटा लिए थे।

पांच साल से लाइसेंस पाने के लिए हो रही कोशिश
भारत में इंटरनेट कंपनियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में स्टारलिंक जैसी दिग्गज कंपनी जो दुनिया के कई देशों में अपनी सेवा दे रही है उसके आने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी। हालांकि इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। मस्क की स्टारलिंक भारत में पिछले पांच साल से लाइसेंस पाने का प्रयास कर रही है।

क्या है रिलायंस का ताजा बयान
भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस ने अपने ताजा बयान में कहा कि हाल की टिप्पणियों के मद्देनजर रिलायंस कुछ चीजें साफ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि रिलायंस का विकास एक ऐसे देश भारत में हुआ है जहां पर निवेश और इनोवेशन (नवाचार) का स्वागत किया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कंपनी देशी है या विदेशी। ये सारी बातें कानून के शासन पर टिकी है। भारत सरकार के नियम के तहत हर देशी और विदेशी कंपनियां जो भी काम करना चाहती हैं उन्हें नियम का पालन करना होगा।

इसी कड़ी में जियो को अपनी सैटेलाइट सेवा के लिए मंजरी का इंतजार है। रियायंस ने अपने बयान में कहा कि हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। इससे ग्राहकों को अच्छी सेवा देने की कोशिश होती है। रिलायंस जब से बाजार में आया है तब से अब तक उसने 530 मिलियन ग्राहकों के भरोसे को जीता है। इसलिए जियो सैटेलाइट क्षेत्र में स्टारलिंक का भी स्वागत करता है। उसे भी हमारे जैसे देश के कानून का पालन करना होगा।

जियो के ट्वीट पर मस्क का जवाब
अपने अनोखे अंदाज में ट्वीट और हाजिर जवाबी के लिए पहचाने जाने वाले मस्क ने जियो के ट्वीट की सराहना की। मस्क ने इससे पहले जियो को घेरते हुए लिखा था कि स्टारलिंक कंपनी 165 से ज्यादा देशों में सेवा दे रही है। इसके साथ ही भारत में पांच साल से नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है। इस पर उन्होंने मुकेश अंबानी पर सवाल उठाए थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरते हुए लिखा था दूसरे इंसान की एंट्री का इंतजार कीजिए।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports