,

दशहरा पर पटना में दिखेगा भव्य नजारा, 90 फीट रावण और इको-फ्रेंडली आतिशबाजी होंगे आकर्षण

पटना गांधी मैदान में विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को होने वाला रावण दहन इस बार विशाल पुतलों और आकर्षक आतिशबाजी का गवाह बनेगा। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव के तहत होने वाले रावण दहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को गांधी मैदान के मुख्य…

दशहरा पर पटना में दिखेगा भव्य नजारा, 90 फीट रावण और इको-फ्रेंडली आतिशबाजी होंगे आकर्षण

पटना
गांधी मैदान में विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को होने वाला रावण दहन इस बार विशाल पुतलों और आकर्षक आतिशबाजी का गवाह बनेगा। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव के तहत होने वाले रावण दहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तैयारियों और आयोजन के मुख्य आकर्षणों की जानकारी दी।

रावण दहन के संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 90 फीट, मेघनाथ का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा होगा। बारिश से पुतलों को नुकसान से बचाने के लिए निर्माण में स्टील पाइप का इस्तेमाल किया गया है। रावण दहन के बाद करीब आधे घंटे तक इको-फ्रेंडली आतिशबाजी की जाएगी। आयोजन में मां पटन देवी के विग्रह की झलक भी देखने को मिलेगी।

1955 से चली आ रही परंपरा
ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है। अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि वर्ष 1955 से चली आ रही परंपरा का यह 71वां वर्ष है। चेयरमैन कमल नोपानी ने इसे आस्था, संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा आयोजन बताया।

21 अक्टूबर को शाम छह बजे भरत मिलाप का आयोजन
भीड़ को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग दीर्घा बनाने और गांधी मैदान के 12 प्रवेश द्वारों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों से बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखने की अपील की गई है।

महोत्सव के संयोजक आशु गुप्ता ने बताया दिल्ली के सांस्कृतिक कला संगम के कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर रहे हैं, जिसे शहरवासियों की खूब सराहना मिल रही है। रावण दहन के अगले दिन 21 अक्टूबर को शाम छह बजे भरत मिलाप का आयोजन होगा।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान महासचिव प्रिंस कुमार राजू, कोषाध्यक्ष डा. धनंजय कुमार, उपाध्यक्ष सुजय सौरभ, सुषमा साहू, गोपाल कृष्ण, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेश मल्होत्रा, इंजीनियर प्रमोद गुप्ता, दिनेश अरोड़ा, सह-संयोजक राजेश बजाज, आर्य नंदन, संजय, बी.बी. वर्मा और नीरज गांधी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    मुख्य आयोजन (रावण दहन): 20 अक्टूबर, शाम 5:30 बजे
    पुतलों की ऊंचाई: रावण- 90 फीट, मेघनाथ- 85 फीट, कुंभकर्ण- 80 फीट
    भरत मिलाप: 21 अक्टूबर, शाम 6:00 बजे
    स्थान: गांधी मैदान, पटना

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports