,

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस की नई रणनीति, पंजाब में हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोट रक्षक’

चंडीगढ़  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरेगी। कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मुहिम को लेकर अब हर गली मोहल्लों व गांवों में जाएगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने अभियान को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राज्य के सभी जिलों को 6…

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस की नई रणनीति, पंजाब में हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोट रक्षक’

चंडीगढ़ 
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरेगी। कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मुहिम को लेकर अब हर गली मोहल्लों व गांवों में जाएगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने अभियान को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राज्य के सभी जिलों को 6 प्रमुख जोन में बांट दिया है। हर जोन में केंद्रीय व प्रांतीय ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी ने हरदीप सिंह किंगरा को पंजाब में मॉनिटरिंग के लिए अभियान का चीफ को-ऑर्डिनेटर बनाया है।

परगट सिंह ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC), ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य संगठनों को केंद्रीय व राज्य स्तरीय ऑब्जर्वर्स के साथ मिलकर काम करने का सख्त निर्देश दिया है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में चुनाव हैं ऐसे में इस अभियान को ग्राउंड लेवल तक ले जाना जरूरी है।

बूथ लेवल पर कैसे काम करेंगे वोट रक्षक, जानिए…

    मतदाता सूची की सघन जांच:

प्रत्येक बूथ पर तैनात वोट रक्षक अपने बूथ की मतदाता सूची का बारीकी से अध्ययन करेंगे। वे यह देखेंगे कि पिछले कुछ समय में किन-किन वैध मतदाताओं के नाम सूची से अचानक हटा दिए गए हैं या काटे गए हैं।

    प्रभावित परिवारों से सीधा संपर्क:

जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, वोट रक्षक उनके घर-घर जाकर मिलेंगे। वे उनके दस्तावेज एकत्रित कर यह दर्ज करेंगे कि नाम किस आधार पर काटा गया है।

    नाम दोबारा जुड़वाने में सहायता:

वोट रक्षक प्रभावित पात्र मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के समक्ष फॉर्म-6 भरकर उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए पूरी तकनीकी और प्रशासनिक सहायता देंगे।

    चौपालों और बैठकों के जरिए जन-जागरूकता:

गांवों और शहरी वार्डों में वोट रक्षक छोटी-छोटी चौपालें आयोजित करेंगे। इन बैठकों में आम जनता को उनके वोट के अधिकार की कीमत और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के तरीकों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

    फर्जी वोटिंग पर रोक और रिपोर्टिंग:

वोट रक्षक स्थानीय स्तर पर फर्जी मतदाताओं या दोहरे पंजीकरण की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों और पार्टी के ऑब्जर्वर्स को रिपोर्ट सौंपेंगे।

1 महीने चलेगा अभियान

कांग्रेस पंजाब में एक महीने तक ग्राउंड लेवल पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाएगी। यह अभियान 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत पार्टी गांवों, वार्डों और बूथों तक सीधी पहुंच बनाई जाएगी। चौपालों का आयोजन कर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर पर 'वोट रक्षकों' की पूरी टीम तैनात की जाएगी जो शिकायतें दर्ज करेगी। इसी बीच 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

26 नवंबर 'दिल्ली चलो'
26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के अवसर पर देश के छह अलग-अलग राज्यों से 'दिल्ली चलो' यात्राएं निकालकर राष्ट्रीय राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है। इस प्रदर्शन में भी पंजाब से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करवाना है। पार्टी इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगी।

अभियान के लिए 6 जोन में बांटा पंजाब
पार्टी ने पंजाब के जिलों को 6 जोन में बांटा है और हर जोन में एक केंद्रीय और एक प्रांतीय ऑब्जर्वर लगाए हैं। पहले जोन में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर शहरी व देहाती जिलों को रखा है। इन जिलों में राजीव शुक्ला एआईसीसी और एडवोकेट गगनदीप सिंह पीपीसीसी के ऑब्जर्वर होंगे। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर शहरी व देहाती, एसबीएस नगर (नवांशहर) को दूसरे जोन में रखा है और इसमें गुरदीप सिंह सप्पल और एडवोकेट जसप्रीत सिंह को ऑब्जर्वर लगाया है।

फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा को तीसरे जोन में रखा है इसमें उम्मेद सिंह बेनीपाल व रुपिंदर रूबी को ऑब्जर्वर लगाया है। मानसा, संगरूर, पटियाला शहरी व देहाती, बरनाला को चौथे जोन में रखा है जिसमें उदय भान व अमन सिंगला ढैपई, पांचवें जोन में रूपनगर (रोपड़), फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, मोहाली, मलेरकोटला को रखा गया है और इसमें अशोक तंवर व अमित बावा को ऑब्जर्वर बनाया है। छठे जोन में बठिंडा शहरी व देहाती, लुधियाना शहरी व देहाती को शामिल किया गया है और इनमें अमृता धवन व अमृत कौर गिल को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports