,

विसर्जन यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का आतंक, भगदड़ से 25 लोग घायल; 13 को अस्पताल पहुंचाया

देवास  अंचल के सोनकच्छ विकासखंड के गांव अगेरा में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह में मधुमक्खियों ने सोमवार को अचानक हमला कर दिया। इसके बाद चल समारोह में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हुए, इनमें से कुछ की हालत सामान्य रही जबकि लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के…

विसर्जन यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का आतंक, भगदड़ से 25 लोग घायल; 13 को अस्पताल पहुंचाया

देवास

 अंचल के सोनकच्छ विकासखंड के गांव अगेरा में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह में मधुमक्खियों ने सोमवार को अचानक हमला कर दिया। इसके बाद चल समारोह में भगदड़ मच गई।

मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हुए, इनमें से कुछ की हालत सामान्य रही जबकि लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों के अनुसार 11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं दो का उपचार शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक दर्जन अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था लेकिन उनको अधिक परेशानी नहीं हुई, इसलिए अस्पताल नहीं लाया गया और वे अपने घर चले गए।

DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां

बीएमओ डा. शैलेंद्र ओरिया के अनुसार घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं है, उपचार से सुधार हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विसर्जन चल समारोह में बज रहे डीजे साउंड की तेज आवाज से पेड़ पर लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियां भड़कने की आशंका है।

जिले में पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना

जिले में मधुमक्खियों के हमले की पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना है। पिछले दिनों बागली विकासखंड के पुंजापुरा क्षेत्र में जंगल से बकरी चराकर लौट रहे बुजुर्ग शेरू पुत्र धन्नालाल मानकर निवासी ग्राम रातातलाई पर मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें उसकी जान चली गई थी।

वहीं कुछ माह पहले विजयागंज मंडी क्षेत्र के गांव रालामंडल में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जा रही भाजपा की वाहन रैली पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports