,

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था में होगा बदलाव, दो महीने बाद इलेक्ट्रिक वाहनों से शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन

 गुरुग्राम शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने दो एजेंसियों के साथ समझौता कर लिया है। दोनों एजेंसियों के साथ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब करीब दो महीने बाद एजेंसियां फील्ड में उतरकर निगम क्षेत्र के निर्धारित इलाकों में घर-घर से कूड़ा उठाने का…

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था में होगा बदलाव, दो महीने बाद इलेक्ट्रिक वाहनों से शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन

 गुरुग्राम
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने दो एजेंसियों के साथ समझौता कर लिया है।

दोनों एजेंसियों के साथ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब करीब दो महीने बाद एजेंसियां फील्ड में उतरकर निगम क्षेत्र के निर्धारित इलाकों में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करेंगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों से उठाया जाएगा कूड़ा
नई व्यवस्था के तहत कचरा एकत्रित करने और उसे लैंडफिल साइट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एजेंसियों को सौंपी जाएगी। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहनाें के माध्यम से घरों से कूड़ा उठाया जाएगा।

दोनों एजेंसियां अगले पांच साल तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करेंगी। इसके तहत घरों से कचरा एकत्रित करने से लेकर उसे सेकंडरी प्वाइंट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एजेंसियों की होगी।

सफाई में होगा सुधार
नगर निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था के लागू होने से शहर में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। एजेंसियों के काम शुरू करने से पहले वाहनों की उपलब्धता, चार्जिंग स्टेशन और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम और संबंधित एजेंसियों के सामने अब निर्धारित समय में जरूरी संसाधन जुटाने की चुनौती होगी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया जाएगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports