,

Haryana Police Transfer: जींद के SP बदले, CID और ATS समेत कई विभागों में नई तैनाती

 चंडीगढ़  हरियाणा में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के छह और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 28 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। आइपीएस बी सतीश बालन, डॉ. अंशु सिंगला और धीरज कुमार सहित कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आइपीएस कुलदीप सिंह…

Haryana Police Transfer: जींद के SP बदले, CID और ATS समेत कई विभागों में नई तैनाती

 चंडीगढ़
 हरियाणा में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के छह और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 28 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। आइपीएस बी सतीश बालन, डॉ. अंशु सिंगला और धीरज कुमार सहित कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आइपीएस कुलदीप सिंह को जींद के एसपी पद से हटाकर एसपी सीआइडी (मुख्यालय) के साथ एसपी एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसपी सीआइडी उपासना को जींद का एसपी नियुक्त किया गया है।

आइजी रेलवे एवं कमांडो सतीश बालन को आइजी आइआरबी भोंडसी और गुरुग्राम के डीसीपी मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला को आरटीसी भोंडसी के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एसपी पंचकूला पुलिस मुख्यालय धीरज कुमार को एआइजी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय पंचकूला के साथ एसपी एचएसएनसीबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय मोहित हांडा को राज्यपाल के एडीसी एवं के साथ एसपी लोकायुक्त हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एचपीएस अधिकारियों की बात करें तो पुलिस मुख्यालय पंचकूला में महिला सुरक्षा की एसपी नूपुर बिश्नोई को एआइजी वेलफेयर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

आरटीसी भोंडसी की एसपी पूजा डाबला को एसपी, एसवी एंड एसीबी मुख्यालय लगाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी आइपीएस सृष्टि गुप्ता संभाल रही थी, जो मातृत्व अवकाश पर हैं।

तबादला आदेश में डीएसपी स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। एसवी एंड एसीबी के डीएसपी अमित बेनीवाल को हिसार का डीएसपी लगाया गया है।

बाढ़ड़ा में तैनात डीएसपी जसपाल सिंह को गन्नौर का एसीपी बनाया गया है। डीएसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय दिनेश कुमार को लोकायुक्त हरियाणा में डीएसपी तैनात किया गया है।

गुरुग्राम में तैनात डीएसपी एसटीएफ इंदिवार को एसीपी गुरुग्राम लगाया गया है। झज्जर में एसीपी अपराध शमशेर सिंह को डीएसपी एसटीएफ मुख्यालय तथा डीएसपी एसवी एंड एसीबी सतीश कुमार गौतम को पंचकूला का एसीपी नियुक्त किया गया है।

नीलाखेड़ी के डीएसपी महाबीर सिंह को डीएसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय, डीएसपी करनाल राजीव कुमार को डीएसपी फतेहाबाद,

डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा को डीएसपी नारनौल, डीएसपी उचाना संजय कुमार को डीएसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय, पानीपत के डीएसपी मुकेश कुमार को डीएसपी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय, डीएसपी एचएसईएनबी (मुख्यालय) वीरेंद्र सिंह को डीएसपी एसीबी (मुख्यालय) में नियुक्त किया गया है।

प्रथम आइआरबी भोंडसी के डीएसपी अनिल कुमार को हरियाणा महिला पुलिस बटालियन सुनारिया (रोहतक) भेजा गया है। नारनौल के डीएसपी ऋषि कांत को रोहतक का डीएसपी बनाया गया है, जबकि रोहतक के डीएसपी राकेश कुमार को चरखी दादरी भेजा गया है।

डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी को डीएसपी टेलीकाम मुख्यालय लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय की आइटी सेल में तैनात डीएसपी अजीत सिंह को डीएसपी पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

द्वितीय बटालियन मधुबन के डीएसपी धर्मबीर सिंह को एसवी एंड एसीबी में लगाया गया है, जबकि तृतीय एचएपी हिसार के डीएसपी अनूप सिंह को एसटीएफ मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports