,

MP Police Vacancy: दशहरे पर CM का ऐलान, पुलिस विभाग में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती

इंदौर इंदौर में दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने मंगलवार को डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल में पुलिस विभाग में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इंदौर में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन किया। डीआरपी लाइन में…

MP Police Vacancy: दशहरे पर CM का ऐलान, पुलिस विभाग में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती

इंदौर
इंदौर में दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने मंगलवार को डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल में पुलिस विभाग में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इंदौर में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन किया। डीआरपी लाइन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में कानून-व्यवस्था को लेकर नवाचार किए जा रहे हैं। सरकार ने पदोन्नति के मामले में सभी का समान रूप से ध्यान रखा है। पुलिस विभाग में दो साल में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। आने वाला साल युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। एमपीपीएससी की परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में होंगी। हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए साढ़े सात सौ पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहते हैं। उन्हें कभी भी ड्यूटी पर जाना पड़ता है। सरकार पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश का स्वर्णिम इतिहास लिखा गया, तब देश के वीरों ने अपने शौर्य, बलिदान और पराक्रम के जरिए देश को झुकने नहीं दिया। पुलिस भी इसी भावना के साथ काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की सनातन हिंदू संस्कृति हमारे देश की पहचान है। हम प्रकृति से जुड़े हुए हैं। हमारे देश में शस्त्र धारण करने से पहले उनकी पूजा कर सम्मान करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत सरकार की ओर से भी हर जिले में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस विभाग में पदोन्नति और तकनीक पर जोर
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शौर्य, वीरता और समृद्धि के मूल्यों को आत्मसात कर प्रदेश का पुलिस विभाग जनता की सेवा कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच हजार कर्मचारियों में से 1,700 को पदोन्नति दी गई है। पूरे प्रदेश में पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 27 हजार से अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस तकनीक के माध्यम से भी जनता को सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। शहर में होने वाले बड़े आयोजनों की सुरक्षा के लिए अलग से ड्रोन यूनिट तैयार की गई है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए नवरात्रि के दौरान जगह-जगह शक्ति टीम तैनात की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर पुलिस को 40 से अधिक वाहन भी उपलब्ध कराए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस सेतु एप का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports