,

UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

लखनऊ यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसका असर भी अब तेजी से दिखने लगा है। पछुआ हवाओं और साफ आसमान के बीच पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और देर शाम के समय मौसम में सिहरन महसूस होने लगी है। सोमवार को सुबह के समय वातावरण…

UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

लखनऊ
यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसका असर भी अब तेजी से दिखने लगा है। पछुआ हवाओं और साफ आसमान के बीच पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और देर शाम के समय मौसम में सिहरन महसूस होने लगी है। सोमवार को सुबह के समय वातावरण में खासी ठंडक महसूस की गई, जबकि दिन चढ़ने पर तीखी धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया और ठंडक लौट आई।

पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री का बड़ा अंतर देखा जा रहा है। न्यूनतम पारे के 18 डिग्री पर आने से देर रात और भोर के समय पंखों की गति धीमी हो गई है और लोगों को हल्के गर्म कपड़ों व चादरों का सहारा लेना पड़ रहा है। तड़के चलने वाली ठंडी हवा से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग फुल आस्तीन और हल्के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। आसमान पूरी तरह साफ होने से तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है।

तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के आसार
सूरज अस्त होते ही तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे रात होते-होते मौसम ठंडा हो जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के सक्रिय होने से वातावरण में नमी कम हो रही है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में संभावित मौसमी बदलावों का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दीपावली के आसपास ठंड का असर बढ़ जाएगा।

मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पहुंचा
मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम ने बीते 23 घंटों में अपना मिजाज थोड़ा बदला। पश्चिम दिशा से ठंडी हवा चली रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। जिसके चलते देर रात और सुबह के समय सर्दी का एहसास किया गया। सोमवार सुबह लोगों को नवंबर के शुरुआती दिनों जैसी ठंड महसूस हुई। मुरादाबाद में राजकीय मौसम वेधशाला पर सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि मौसम में हुई बदलाव की दस्तक के बाद से अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रात का न्यूनतम तापमान घटने की वजह से सुबह के समय की गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ गया। सुबह जल्दी घर से बाहर निकले कई दोपहिया वाहन सवारों को हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हुई। कुछ लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। अगले चौबीस घंटों में दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में भी गुलाबी ठंड का ऐसा ही एहसास बना रहने के आसार हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports