Google Maps का नया फीचर, नेविगेशन एरो को McLaren F1 में बदलें; जानें तरीका

नई दिल्ली गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं, लेकिन इसमें ज्यादातर लोगों की कार एक ब्लू नेविगेशन एरो के रूप में दिखती है. आप इसे अपडेट कर सकते हैं. गूगल मैप्स ने एक अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स इस ब्लू एरो को मैकलारेन एफ1 (McLaren F1) अवतार में बदल सकते…

Google Maps का नया फीचर, नेविगेशन एरो को McLaren F1 में बदलें; जानें तरीका

नई दिल्ली

गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं, लेकिन इसमें ज्यादातर लोगों की कार एक ब्लू नेविगेशन एरो के रूप में दिखती है. आप इसे अपडेट कर सकते हैं. गूगल मैप्स ने एक अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स इस ब्लू एरो को मैकलारेन एफ1 (McLaren F1) अवतार में बदल सकते हैं. ये फीचर सीमित समय के लिए है। 

इस अवतार का इस्तेमाल सिर्फ 23 नवंबर 2026 के तक ही किया जा सकता है. दरअसल, गूगल मैप्स ने इस अपडेट को लास वेगास में चल रहे यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स को सेलिब्रेट करने के लिए जारी किया है. ये इवेंट 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगा. आइए जानते हैं आप इसे कैसे एक्टिव कर सकते हैं। 

कैसा काम करेगा ये फीचर? 
यूजर्स बहुत ही आसानी से मैकलारेन एफ1 अवतार को अपने गूगल मैप्स पर एक्टिव कर सकते हैं. सबसे पहले आपको गूगल मैप्स पर जाना होगा. यहां आपको टॉप राइट कॉर्नर में दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे। 

यहां से आपको सेटिंग में जाना होगा और फिर योर व्हीकल्स के विकल्प पर जाना होगा. इसके बाद आपको कार और टू-व्हीलर दोनों का विकल्प नजर आएगा. यहां आपको कार के विकल्प पर क्लिक करना होगा. अब आपके सामने कई तरह की कारों के विकल्प नजर आएंगे. यहां से आप मैकलारेन एफ1 को चुन सकते हैं। 

जैसे ये आप इसे सलेक्ट करेंगे, तो ये अवतार सिर्फ आपके फोन स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि कार के डिस्प्ले पर भी दिखेगा. एंड्रॉयड ऑटो या ऐपल कार प्ले के जरिए कार से फोन के कनेक्ट होने पर ये अपडेट हो जाएगा. ये सर्विस साइड अपडेट है, जो रोलआउट हो रहा है. हो सकता है कई यूजर्स को ये अपडेट तुरंत नहीं मिले। 

अगर आप सोच रहे हैं कि मैकलारेन एफ1 ही क्यों, तो इसकी शुरुआत पिछले साल गूगल और मैकलारेन रेसिंग के बीच हुई पार्टनरशिप से शुरू होती है. जैसा की ऊपर बताया गया है कि ये अवतार गूगल ने यूएस ग्रैंड प्रिक्स को सेलिब्रेट करने के लिए जोड़ा है. बहुत से लोगों के लिए ये अपडेट छोटा हो सकता है लेकिन फैन्स के लिए इसकी अहमियत काफी ज्यादा है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports