कल बैंक जाने से पहले जान लें, 22 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टी की वजह

मुंबई  कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को बैंक एक राज्य में…

कल बैंक जाने से पहले जान लें, 22 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टी की वजह

मुंबई 

कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल गुरुवार को कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं।

क्या कल 22 अक्टूबर गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बंद रहेंगे। कल इस राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।

दुर्गा पूजा (दशैन) सिक्किम के नेपाली हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान पहले नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन परिवार के बड़े सदस्य छोटों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। कई जगहों पर देवी की प्रतिमाओं का रंगीन जुलूस निकालकर विसर्जन भी किया जाता है।

आज 21 अक्टूबर को इन राज्यों में बंद हैं बैंक
आज बुधवार 21 अक्टूबर को बैंक विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद हैं। बाकी सभी राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्तान, मध्यप्रदेश, पंजाब में बैंक खुले हुए हैं।

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार
महीने का चौथा बुधवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती
लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, बुधवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंकों की ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports