,

संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा संत रविदास जी की सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना को सम्मानित करने और इसमें कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय सम्मान की स्थापना की है। इस सम्मान का उद्देश्य सामाजिक समानता और साहित्य…

संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर
 छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा संत रविदास जी की सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना को सम्मानित करने और इसमें कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय सम्मान की स्थापना की है। इस सम्मान का उद्देश्य सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को संत रविदास सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस सम्मान हेतु प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार की जाएगी। 

           छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्मान हेतु प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 को कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर सेक्टर-27, अटल नगर नवा रायपुर में निर्धारित प्रारूप में ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports