,

‘मुझे भी भरोसा दिया गया था, लेकिन इंसाफ नहीं हुआ’, मूसेवाला के पिता का बयान

मानसा. दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद भी शाह ने उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम…

‘मुझे भी भरोसा दिया गया था, लेकिन इंसाफ नहीं हुआ’, मूसेवाला के पिता का बयान

मानसा.

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद भी शाह ने उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन दिए गए और मजाक बनाया गया। बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। अब उनके पिता भी कांग्रेस में हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि मामले में एसआइटी और सेवानिवृत्त जज से जांच कराने की बात कही गई।

हत्या के बाद की घटनाएं और जांच
29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके गांव के पास सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोलियों से हत्या कर दी गई थी। वारदात में 30 से अधिक गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। पंजाब पुलिस की जांच में कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया, जिसे हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया। इसके बाद कई आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। हत्या के बाद से ही मूसेवाला के माता-पिता लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बलकौर सिंह कई बार विदेशों में रह रहे आरोपियों को भारत लाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सरकार और जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए कि मुख्य साजिशकर्ता अभी तक कानून के शिकंजे से बाहर हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports