,

अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत

रायपुर सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और…

अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत

रायपुर
सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला।

श्री मनीराम समरथ को व्यक्तिगत कार्य के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी कर महज पांच दिनों में उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इससे उन्हें प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी।

प्रमाण पत्र मिलने पर श्री मनीराम समरथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने में अधिक समय लगने की चिंता रहती थी। सेवा सेतु के माध्यम से उनका काम आसानी से और कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिक सेवाओं को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है।ऑनलाइन आवेदन और त्वरित निराकरण की व्यवस्था से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed