,

खरगोन में महिला से मारपीट का मामला, सरपंच पर निर्वस्त्र करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पानवा के सिर्वी मोहल्ला की एक विधवा महिला के साथ मारपीट, अश्लील व्यवहार व प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बलकवाड़ा थाने की खलटांका चौकी पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला शुक्रवार को अपने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी…

खरगोन में महिला से मारपीट का मामला, सरपंच पर निर्वस्त्र करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

खरगोन

जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पानवा के सिर्वी मोहल्ला की एक विधवा महिला के साथ मारपीट, अश्लील व्यवहार व प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बलकवाड़ा थाने की खलटांका चौकी पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला शुक्रवार को अपने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

निर्वस्त्र करने और जान से मारने की धमकी दी

शिकायत में 45 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर की तड़के लगभग चार बजे गांव के सरपंच पन्नालाल पिता पहाड़सिंग और प्रदीप पिता प्रकाश भाबर उनके घर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि संबंधित ने उन्हें जबरन घसीटकर पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील व अपमानजनक व्यवहार करते हुए पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाने और जान से मारने की धमकी दी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports