,

CG: भिलाई में यातायात नियमों की अनदेखी, 9 महीने में 9,216 चालक पकड़े गए

भिलाई नगर. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सख्ती बरत रही है। इंटरसेप्टर यातायात पुलिस वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहन चालकों की निगरानी के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह में 9,216…

CG: भिलाई में यातायात नियमों की अनदेखी, 9 महीने में 9,216 चालक पकड़े गए

भिलाई नगर.

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सख्ती बरत रही है। इंटरसेप्टर यातायात पुलिस वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहन चालकों की निगरानी के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह में 9,216 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 69 लाख 44 हजार 100 रुपए समन शुल्क वसूल किया है। ट्रैफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 1,862 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले सर्वाधिक 6,920 चालक कार्रवाई की जद में आए। इसके अलावा वाहनों में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 153, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 226 तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले 55 चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

एएसपी ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इससे वाहन चालक के साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से नियम तोड़ने, वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports