,

पंजाब में बारिश से बढ़ेगी ठंडक, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट

पटियाला पंजाब में ठंडक बढ़ने वाली है। 24 और 25 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश से हल्की…

पंजाब में बारिश से बढ़ेगी ठंडक, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट

पटियाला

पंजाब में ठंडक बढ़ने वाली है। 24 और 25 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश से हल्की ठंडक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

फरीदकोट में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।  

प्रमुख शहरों का तापमान
पटियाला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रहा। अमृतसर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 17.4 डिग्री रहा। बठिंडा में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम 31.6 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जालंधर में 30.9 डिग्री और संगरूर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports