,

4-5 माह में तैयार होगा स्थायी बिजली का ढांचा, अन्ना नगर सहित झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को मिलेंगे स्थायी बिजली कनेक्शन : मंत्री सारंग

भोपाल  भोपाल के भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को राहत दिलाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की। बैठक में भेल प्रबंधन, बिजली विभाग, जिला प्रशासन,…

4-5 माह में तैयार होगा स्थायी बिजली का ढांचा, अन्ना नगर सहित झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को मिलेंगे स्थायी बिजली कनेक्शन : मंत्री सारंग

भोपाल 

भोपाल के भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को राहत दिलाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की। बैठक में भेल प्रबंधन, बिजली विभाग, जिला प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के रहवासियों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्ना नगर सहित भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली आपूर्ति तत्काल सुचारु की जाए, ताकि रहवासियों को बिजली कटौती के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान केवल तात्कालिक व्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

4-5 माह में विकसित होगा बिजली का स्थायी ढांचा

मंत्री सारंग ने बताया की आगामी 4 से 5 महीनों में मध्यप्रदेश बिजली विभाग के माध्यम से भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में आवश्यक विद्युत अधोसंरचना विकसित की जाएगी। इसके अंतर्गत बिजली वितरण से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे सब–स्टेशन स्थापित कर रहवासियों को स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि इस व्यवस्था से क्षेत्र के निवासियों को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

भेल और एमपीईबी मिलकर करेंगे कार्ययोजना पर अमल

मंत्री सारंग ने बताया कि बिजली की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए भेल प्रबंधन और मध्यप्रदेश बिजली विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एडीएम और एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी भेल एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक प्रक्रियाओं का निराकरण करेंगे, ताकि बिजली की अधोसंरचना विकसित करने और स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। मंत्री सारंग ने बताया की सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र के रहवासियों को व्यवस्थित तरीके से बिजली की सुविधा मिल सके और भविष्य में बार-बार बिजली की समस्या उत्पन्न न हो।

अन्ना नगर सहित झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को मिलेगी राहत

गौरतलब है कि हाल ही में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अन्ना नगर सहित भेल क्षेत्र के अन्य इलाकों के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंत्री सारंग ने भेल प्रबंधन, बिजली विभाग, जिला प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को बैठक लेकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में भेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप उपाध्याय सहित जिला प्रशासन, बिजली विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा भेल क्षेत्र के रहवासियों का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports