,

दिवाली पर इमरजेंसी से निपटने के लिए भोपाल अलर्ट, JP अस्पताल में बर्न यूनिट तैयार

भोपाल  दीपावली पर पटाखों और कार्बाइड गन से जलने वाले मरीजों के लिए जेपी अस्पताल प्रबंधन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में आठ बिस्तरों का अलग बर्न यूनिट बनाया जाएगा।इस यूनिट के लिए अस्पताल के एक वार्ड को चिह्नित कर लिया…

दिवाली पर इमरजेंसी से निपटने के लिए भोपाल अलर्ट, JP अस्पताल में बर्न यूनिट तैयार

भोपाल
 दीपावली पर पटाखों और कार्बाइड गन से जलने वाले मरीजों के लिए जेपी अस्पताल प्रबंधन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में आठ बिस्तरों का अलग बर्न यूनिट बनाया जाएगा।इस यूनिट के लिए अस्पताल के एक वार्ड को चिह्नित कर लिया गया है और वहां जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

पिछले साल आए थे कई मामले
दरअसल, पिछले साल दीपावली पर शहर में कार्बाइड गन का चलन तेजी से बढ़ा था। इस खतरनाक खिलौने से कई बच्चे और बड़े लोग बुरी तरह झुलस गए थे। कई मामलों में आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। तब जेपी अस्पताल में बर्न मरीजों के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी हुई थी।

सामान्य वार्ड में ही मरीजों का इलाज करना पड़ा था, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार प्रबंधन ने पहले से ही बर्न यूनिट तैयार करने का फैसला लिया है।

टीम रहेगी तैनात
नई व्यवस्था के तहत इस यूनिट में पटाखों से जले मरीजों का तुरंत इलाज हो सकेगा। यहां बर्न के लिए जरूरी दवाएं, बर्न ड्रेसिंग किट, एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखा जाएगा। साथ ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अलग टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा जाएगा।

    पिछले साल दीपावली पर कार्बाइड गन और पटाखों से जलने के कई मामले सामने आए थे। हमें अलग बर्न यूनिट की कमी महसूस हुई थी। इसलिए इस बार हमने आठ बिस्तरों का विशेष बर्न यूनिट बनाने का निर्णय लिया है। उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान अगर कोई हादसा होता है तो मरीज को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके। सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी। -डॉ. संजय कुमार जैन, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports