,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल पटेल से की सौजन्य भेंट विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल को बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2026 को…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल पटेल से की सौजन्य भेंट

विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल को बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को किसानों की आमदनी बढाने और इनके समग्र कल्याण के लिए किये जा रहे प्रयासों, बलराम कृषि महोत्सव आयोजन और किसान कल्याण वर्ष की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आगामी वर्ष (2027) को मप्र सरकार युवा वर्ष के रूप में मनायेगी। युवा वर्ष 2027 में सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित कर उनके कौशल विकास और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित कर युवाओं को उद्यमी से उद्योगपति बनाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल को आगामी 1 नवंबर को म.प्र. के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसान हितैषी योजनाओं और कार्यों को जोड़कर 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल से 15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी और महान जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) पर होने वाले कार्यक्रमों और सरकार की जनजातीय वर्ग के लिए विकास नीतियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 नवंबर को म.प्र. सहित पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य है। राज्य में बिरसा मुंडा जयंती पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं नवाचार प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। राज्यपाल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनकल्याण और प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर समुचित मार्गदर्शन भी दिया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports