,

ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह

2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव, अखिलेश यादव के 'बड़बोलेपन' की होगी हार: कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह  अधिकारियों और आयोग पर ठीकरा फोड़ने वाले अखिलेश अपने चाचा रामगोपाल के बयान से लें सबक: भूपेंद्र सिंह लखनऊ,   उत्तर…

ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह

2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव, अखिलेश यादव के 'बड़बोलेपन' की होगी हार: कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह 

अधिकारियों और आयोग पर ठीकरा फोड़ने वाले अखिलेश अपने चाचा रामगोपाल के बयान से लें सबक: भूपेंद्र सिंह

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना अखिलेश यादव की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि सपा को पहले ईवीएम से आपत्ति होती थी और अब बैलट पेपर से मतदान हो रहा है तो उसमें भी उन्हें धांधली नजर आ रही है। जब एमएलसी चुनाव के परिणाम आएंगे तो समाजवादी पार्टी को अपनी जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति का सही आकलन करने का अवसर मिलेगा। 

2027 के चुनाव का ट्रेलर है एमएलसी चुनाव
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है। इस चुनाव में अखिलेश यादव के बड़बोलेपन की हार होने जा रही है। परिणाम आने के बाद वह जनता व मीडिया से मुंह छिपाते फिरेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की जनता राज्यसभा चुनावों में भी अपना रुझान दिखा चुकी है। सपा को अब अपने नेतृत्व की क्षमता और अपनी सक्रियता की समीक्षा करनी चाहिए। 

रामगोपाल यादव ने मानी कार्यकर्ताओं की नाकामी
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि चुनाव में अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी। सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने में कोई मेहनत नहीं की। अखिलेश यादव को कम से कम अपने चाचा के इस बयान से सीख लेनी चाहिए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports