,

Indore Weather: रात में ठंडक, दिन में गर्मी; उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गिराया पारा

इंदौर   अक्टूबर में इस बार मौसम में अलग-अलग मिजाज नजर आ रहे हैं। सप्ताह के शुरुआत में जहां शहरवासियों को गर्मी का अहसास हो रहा था। वहीं माह के आखिरी सप्ताह में अब ठंडक महसूस हो रही है। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहर का पारा गिरा दिया और शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे…

Indore Weather: रात में ठंडक, दिन में गर्मी; उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गिराया पारा

इंदौर 
 अक्टूबर में इस बार मौसम में अलग-अलग मिजाज नजर आ रहे हैं। सप्ताह के शुरुआत में जहां शहरवासियों को गर्मी का अहसास हो रहा था। वहीं माह के आखिरी सप्ताह में अब ठंडक महसूस हो रही है।

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहर का पारा गिरा दिया और शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस तरह इंदौर बीते 10 वर्षो में सबसे ठंडा रहा।

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। वही दिन में बादल न होने से धूप निकली और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। शनिवार के अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

रात में ठंडक रहेगी बरकार, दिन में गर्मी
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक बादल न होने व हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होने के कारण अभी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आगामी तीन से चार दिन अलसुबह व रात में ठंडक रहेगी वहीं दिन में पारा बढ़ने के कारण शहरवासियों को दोपहर में गर्मी का अहसास होगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports