,

श्रीलंका में छाएगी MP की प्रसिद्ध बाग प्रिंट कला

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा धार के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण भोपाल मध्यप्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तशिल्प कला अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान को और सशक्त करने जा रही है। धार जिले के बाग के प्रसिद्ध शिल्पकार श्री मोहम्मद आरिफ…

श्रीलंका में छाएगी MP की प्रसिद्ध बाग प्रिंट कला

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा

धार के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

भोपाल
मध्यप्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तशिल्प कला अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान को और सशक्त करने जा रही है। धार जिले के बाग के प्रसिद्ध शिल्पकार श्री मोहम्मद आरिफ खत्री को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित होने वाले ‘इंडो-श्रीलंका सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प व्यापार मेले में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा।

श्री खत्री की भागीदारी से मध्यप्रदेश की विश्वप्रसिद्ध बाग प्रिंट कला को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और भारतीय पारंपरिक शिल्प की विशिष्टता को श्रीलंका के दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक तकनीकों और विशिष्ट छपाई शैली के लिए पहचान रखने वाली बाग प्रिंट कला मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का संयुक्त आयोजन श्रीलंका सरकार के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शिल्प परिषद तथा कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच पारंपरिक शिल्पकला एवं सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में केवल हस्तनिर्मित एवं हथकरघा उत्पादों के प्रदर्शन की अनुमति है। इससे बाग प्रिंट के पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्त्रों और शिल्प उत्पादों को अपनी विशिष्ट पहचान प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

बाग प्रिंट केवल वस्त्रों पर छपाई की कला नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपरा, कौशल और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह सहभागिता मध्यप्रदेश के पारंपरिक शिल्पकारों की प्रतिभा और उनकी कला की अंतर्राष्ट्रीय संभावनाओं को रेखांकित करती है। बाग की मिट्टी से जुड़ी यह विशिष्ट कला अब श्रीलंका में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports