,

झारखंड में घरेलू गैस कनेक्शन का विस्तार, रांची में 35 हजार घरों में PNG चालू; 34 CNG स्टेशन भी सक्रिय

रांची राजधानी रांची में पाइपलाइन के जरिए घरेलू प्राकृतिक गैस (पीएनजी ) पहुंचाने की योजना को गति दी जा रही है। गेल (इंडिया) लिमिटेड शहर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी ) नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में रांची में लगभग 35 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन चालू हो चुके हैं। अगले छह महीनों में…

झारखंड में घरेलू गैस कनेक्शन का विस्तार, रांची में 35 हजार घरों में PNG चालू; 34 CNG स्टेशन भी सक्रिय

रांची
राजधानी रांची में पाइपलाइन के जरिए घरेलू प्राकृतिक गैस (पीएनजी ) पहुंचाने की योजना को गति दी जा रही है। गेल (इंडिया) लिमिटेड शहर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी ) नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।

वर्तमान में रांची में लगभग 35 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन चालू हो चुके हैं। अगले छह महीनों में करीब 40 हजार अतिरिक्त घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे शहर के अधिक परिवारों को रसोई गैस की सुविधाजनक आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं गेल के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रांची के विभिन्न इलाकों में पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा घरों तक प्राकृतिक गैस की सुविधा पहुंचाई जा सके।

14 क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार की योजना
आने वाले महीनों में शहर के 14 क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की योजना है। इसमें हेहल, चुटिया, नोवागढ़/नोव नगर, काजू बागान, पुलिस लाइन, लालपुर, मेन रोड, बहू बाजार, वीर कुंवर सिंह कालोनी, महावीर नगर, रांची सेल नगर, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र, किशोरगंज और महिलौंग शामिल हैं।

इन इलाकों में नेटवर्क विस्तार और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए जाएंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार होगा।

रांची में 34 सीएनजी स्टेशन चालू
घरेलू पीएनजी के साथ परिवहन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। गेल के अनुसार, वर्तमान में रांची में 34 सीएनजी स्टेशन चालू हैं।

शहर और आसपास के इलाकों में सीएनजी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

स्मार्ट सिटी से तुपुदाना तक विस्तार की तैयारी
नई योजना के तहत धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी, रिंग रोड के गागी चौक, बुढमू चौक और तुपुदाना सहित प्रमुख क्षेत्रों में नए सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इसके अलावा कुछ मौजूदा डाटर बूस्टर स्टेशन को आनलाइन सीएनजी स्टेशन में बदलने की योजना है। इससे गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने पर जोर
पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क के विस्तार का उद्देश्य घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाना है।

पाइपलाइन से घरों तक गैस पहुंचने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर की बुकिंग और उसे रखने की जरूरत से राहत मिल सकती है। वहीं, सीएनजी नेटवर्क मजबूत होने से वाहनों के लिए गैस की उपलब्धता बढ़ेगी।

हालांकि, नए कनेक्शन और स्टेशनों की सुविधा संबंधित क्षेत्रों में नेटवर्क निर्माण, तकनीकी तैयारी और परियोजना की प्रगति पर निर्भर करेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports