,

पंजाब में ग्रामीण परिवहन को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री ने शुरू कराईं 100 मिनी बसें

 पटियाला  पंजाब सरकार ने प्रदेश के रूरल और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय से 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के निवासियों…

पंजाब में ग्रामीण परिवहन को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री ने शुरू कराईं 100 मिनी बसें

 पटियाला
 पंजाब सरकार ने प्रदेश के रूरल और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय से 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के निवासियों को सस्ती, सुरक्षित और सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इन नई शामिल की गई मिनी बसों में 29 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इन बसों का संचालन परिवहन निगम के 9 अलग-अलग डिपो के माध्यम से किया जाएगा। इससे उन संकीर्ण और अंदरूनी ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा शुरू हो सकेगी, जहां बड़ी बसों का आवगमन संभव नहीं हो पाता था।

इस सुविधा से रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी।

पंद्रह युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग में नवचयनित 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी परिवहन तंत्र को अपने पैरों पर खड़ा करने और आम जनता को विश्वसनीय सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन मिनी बसों के बेड़े में शामिल होने से जहां निगम की कार्यप्रणाली मजबूत होगी, वहीं आम जनता का सफर भी सुगम और आरामदायक बनेगा।

अगले महीने बेड़े में शामिल होंगी 309 नई बसें
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले महीने परिवहन निगम के बेड़े में 309 और नई बसें शामिल की जाएंगी। पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले की सरकारों ने नहरों और रजवाहों को बंद कर दिया था, उनकी सरकार ने उन्हें पुनः खोजकर उनमें पानी पहुंचाया है। ठीक उसी तर्ज पर अब राज्य के कोने-कोने और हर गांव तक सरकारी बस सेवा पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी इलाका सुगम परिवहन सेवा से वंचित न रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed