,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी

रायपुर भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी के दर्शन करने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और अन्य परिस्थितियों के कारण अनेक लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर सरकार द्वारा संचालित  रामलला अयोध्या…

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी

रायपुर

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी के दर्शन करने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और अन्य परिस्थितियों के कारण अनेक लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर सरकार द्वारा संचालित  रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मनोकामनाओं को साकार कर रही है
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह योजना धार्मिक आस्था के साथ खुशियों और अविस्मरणीय अनुभवों की सौगात लेकर आई है। 

योजना के अंतर्गत जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा में अयोध्या स्थित भव्य राम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। भगवान राम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कभी कल्पना नहीं की थी कि अयोध्या और काशी के दर्शन कर पाऊंगा : मनोहर लाल साहू

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी निवासी  मनोहर लाल साहू के लिए यह तीर्थ यात्रा किसी सपने के साकार होने से कम नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान राम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। वर्षों से मन में संजोई इच्छा शासन की इस योजना से पूरी हो गई। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जैसे अनेक श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी की है।

बिना आर्थिक बोझ के पूरी हुई मन की मुराद : वृंदा यादव

सारंगढ़ निवासी मती वृंदा यादव के लिए भी यह यात्रा जीवन की अनमोल स्मृति बन गई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान राम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होने से उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा।परिवहन, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ने यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाया। मती यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।

330 से आधी श्रद्धालुओं के जीवन में आई आस्था और खुशियों की सौगात

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 330 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। विशेषकर वरिष्ठजनों और आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। राज्य शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं को निःशुल्क परिवहन, भोजन और मंदिर दर्शन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।     

उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए चयनित 30 श्रद्धालुओं को कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था। 

 रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके जीवन में सुखद अनुभूतियां जोड़ रही है। अयोध्या और काशी से लौटे मनोहर लाल साहू और वृंदा यादव जैसे श्रद्धालुओं की मुस्कान इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की यह पहल वर्षों से संजोए सपनों को साकार कर श्रद्धालुओं के जीवन में आस्था, संतोष और खुशियों का नया अध्याय लिख रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed