,

बाबा साहेब को भूमाफिया बताने वाले आज दलित सम्मान की बात कर रहे: भाजपा

'अखिलेश राज में दलित उत्पीड़न के मामले में यूपी देश में नंबर-1 था', भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी का तीखा हमला लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज दलित सम्मान की बात कर रहे हैं…

बाबा साहेब को भूमाफिया बताने वाले आज दलित सम्मान की बात कर रहे: भाजपा

'अखिलेश राज में दलित उत्पीड़न के मामले में यूपी देश में नंबर-1 था', भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी का तीखा हमला

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज दलित सम्मान की बात कर रहे हैं लेकिन शायद वो भूल गए कि उनके राज में कैसे दलितों का शोषण होता था। वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर देवभूमि के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को भूमाफिया बताने वाली सपा आज जब दलित सम्मान की बात करती है तो हंसी आती है।

सपा सरकार में दलितों का होता था अपमान
संजय निषाद ने कहा कि आज वाल्मीकि जयंती के मौके पर अखिलेश यादव दलितों के सम्मान की बात कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दलितों का अपमान सपा सरकार में होता था। उन्होंने अखिलेश के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था, जब सपा के लोग खुलेआम दलितों के साथ गुंडई करते थे। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उन्हें केवल अपनी जाति की चिंता थी। आज अखिलेश यादव भाईचारे की बात कर रहे हैं। लेकिन जनता अब सपा पर भरोसा नहीं करती और मोदी-योगी के साथ है।

'अखिलेश यादव ने देवभूमि के लोगों का अपमान किया'
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश पर देवभूमि के लोगों का अपमान करने और दलित सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश को मुद्दों पर जवाब देने के बजाय इधर-उधर की बातें करने और आरोप लगाकर पीछे हटने की आदत है।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता आजम खान ने बाबा साहेब आंबेडकर को भूमाफिया बताया हो, उसके मुखिया को दलित उत्थान और महर्षि वाल्मीकि के सम्मान की बात करना शोभा नहीं देता। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न के मामलों में देश में शीर्ष पर था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports