,

Bihar Weather: तूफान ‘अर्णब’ से बिगड़ेगा मौसम, रोहतास से चंपारण तक भारी बारिश की चेतावनी जारी

पटना  Bihar Weather News बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से बिहार में मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों के मौसम का…

Bihar Weather: तूफान ‘अर्णब’ से बिगड़ेगा मौसम, रोहतास से चंपारण तक भारी बारिश की चेतावनी जारी

पटना
 Bihar Weather News बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से बिहार में मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

अगले चार दिनों के मौसम का मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। 28 अक्टूबर की सुबह से एक नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।

इस दौरान बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

इसके लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। 29 और 30 अक्टूबर को चक्रवात का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है।

रोहतास और भभुआ में बुधवार और गुरुवार को भारी एवं 30 अक्टूबर को गोपालगंज और चंपारण के भागों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। एक नवंबर से चक्रवात का प्रभाव कम होने के साथ प्रदेश में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

आंध्रप्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास आंध्र प्रदेश तट को चक्रवात पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 115-125 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है, जबकि, 140 किमी प्रतिघंटा झोंके के साथ चलने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

तापमान में आएगी गिरावट
तापमान में गिरावट आने से मौसम अनुकूल बना रहेगा। सोमवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सुपौल एवं कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, शेष जिलों के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports