सिल्वेस्टर स्टेलोन ने बेटी को काम दिलाने पर मानी नेपोटिज्म की बात, बोले- हां, ये भाई-भतीजावाद ही है

हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें जो कुछ कहना होत है, वह बिना किसी तरह के राग-लपेट के बस कह देते हैं. आजकल वह तुल्सा किंग नाम की टीवी सीरीज में माफिया के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बीच उन पर नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं.…

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने बेटी को काम दिलाने पर मानी नेपोटिज्म की बात, बोले- हां, ये भाई-भतीजावाद ही है

हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें जो कुछ कहना होत है, वह बिना किसी तरह के राग-लपेट के बस कह देते हैं. आजकल वह तुल्सा किंग नाम की टीवी सीरीज में माफिया के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बीच उन पर नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं. लेकिन इन आरोपों पर उनकी राय सुनकर आपकी आंखें और कान दोनों खुले रह जाएंगे.

दरअसल तुल्सा किंग में सिल्वेस्टर स्टेलोन के अलावा उनकी बेटी स्कारलेट स्टेलोन में नजर आती हैं. इस सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं. शुरुआत के तीन सीजन में स्कारलेट का रोल बहुत कम था, जिस वजह से उनकी स्क्रीन प्रेजेंस यकीनन कम नहीं थी.

स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन क्राइम ड्रामा तुल्सा किंग में स्पेंसर का किरदार निभा रही हैं. इस सीरीज में उनके पिता ड्वाइट मैनफ्रेडी की मुख्य भूमिका में हैं. स्कारलेट पहले भी सीरीज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन चौथे सीजन में उनके किरदार का दायरा बढ़ा है.

यहीं से सवाल उठता है कि क्या स्कारलेट को यह मौका उनकी प्रतिभा के कारण मिला, पिता के प्रभाव के कारण या दोनों वजहों से?

लेकिन सीरीज के ताजा सीजन में स्कारलेट का स्क्रीन टाइमिंग बढ़ा है. उनका किरदार भी पहले की तुलना में सशक्त हुआ है. इसे लेकर जब सिल्वेस्टर स्टेलोन पर नेपोटिज्म के आरोप लगे तो एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर टका सा जवाब दे दिया.

उन्होंने कहा कि यकीनन, ये नेपोटिज्म ही है. इडियट. उनका इतना कहते ही इंटरव्यू लेने वाले होस्ट हैरान हो गया. उसे शायद इस जवाब की उम्मीद नहीं थी.

स्टेलोन ने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेहतरीन मौके चाहता है और उनकी मदद करना चाहता है. इसलिए तो हम पैरेंट है. अगर कोई माता-पिता अपने बच्चों की मदद नहीं करता है तो सवाल उठता है कि क्या उन्हें अपने बच्चों की परवाह नहीं है?

बता दें कि नेपोटिज्म के आरोपों को स्वीकार करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिल्वेस्टर स्टोन की सराहना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि अच्छी बात ये है कि उन्होंने इन आरोपों को खारिज नहीं किया. जैसे कि एक्टर करते हैं बल्कि उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि हां ये नेपोटिज्म है.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि सच में हिम्मत चाहिए. कैमरे के सामने खुलकर यह स्वीकार करने में हिम्मत चाहिए कि आपने अपनी शोहरत का इस्तेमाल करते हुए अपने बेटी को फायदा पहुंचाया है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed