,

देवास-सागर में जहरीली शराब से 49 मौतों के बाद कार्रवाई, दोनों जिलों के कलेक्टर-SP बदले

भोपाल  देवास जिले में जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासनिक और आबकारी विभाग में कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार और आबकारी उप निरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया…

देवास-सागर में जहरीली शराब से 49 मौतों के बाद कार्रवाई, दोनों जिलों के कलेक्टर-SP बदले

भोपाल 

देवास जिले में जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासनिक और आबकारी विभाग में कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार और आबकारी उप निरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह सिवनी की पूर्व कलेक्टर नेहा मीना को देवास कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देवास के एसपी पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी के पद पर भेजा गया है। बालाघाट के पूर्व एसपी आदित्य मिश्रा को देवास का नया एसपी बनाया गया है।

तीन आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज
जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार और आबकारी उप निरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया अपने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने, पर्यवेक्षण करने तथा अधीनस्थ अमले की गतिविधियों की निगरानी करने में गंभीर लापरवाही और काम के प्रति शिथिलता बरतने की दोषी पाई गईं हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब जिले में कथित जहरीली शराब के सेवन के बाद हुई मौतों का मामला जांच के दायरे में है।

चंदाना और बिंजाना में मौतों का मामला
देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांवों में कथित जहरीली शराब के सेवन के बाद कई लोगों की मौत का मामला सामने आया था। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। मौतों के वास्तविक कारणों और शराब की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। मामले में प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी, जबकि पुलिस कथित अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। आबकारी आयुक्त के आदेश में दो व्यक्तियों की मृत्यु से जुड़ी मर्ग जांच के दौरान अवैध शराब की बिक्री पाए जाने का उल्लेख है।

देवास में भी कलेक्टर और एसपी का तबादला
देवास में भी जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया था. इसके बाद जिले के प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है। 

देवास कलेक्टर ऋतुराज का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह 2014 बैच की IAS अफसर नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर बनाया गया है. नेहा मीना इससे पहले सिवनी की कलेक्टर थीं। 

वहीं, देवास के एसपी पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के पद पर भेजा गया है। 

आदित्य मिश्रा बने देवास के नए एसपी
बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा को देवास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वे 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बालाघाट में तैनाती के दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में भूमिका निभाई. अब उन्हें देवास जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संजीव कुमार सिन्हा अब सागर के पुलिस कप्तान
2016 बैच के IPS अफसर संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वे अनुराग सुजानिया की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. सुजानिया को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। 

नेहा मीना बनीं देवास की कलेक्टर
2014 बैच की IAS अफसर नेहा मीना को सिवनी से तबादला कर देवास का कलेक्टर बनाया गया है. देवास में वे जिले के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगी. वहीं, देवास के कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पोस्ट किया गया है। 

दिलीप कुमार यादव बने सागर कलेक्टर
2014 बैच के IAS अफसर दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है. वे इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर तैनात थे। 

अंजू अरुण कुमार को सिवनी की जिम्मेदारी
2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। 
बता दें कि सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे. अब दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी बदल दिए गए हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed