एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड ने 26 अक्टूबर 2026 को अपने मुख्यालय, हैदराबाद में "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" थीम के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की शुरुआत की। श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की संचालन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता की…

एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन

हैदराबाद
एनएमडीसी लिमिटेड ने 26 अक्टूबर 2026 को अपने मुख्यालय, हैदराबाद में "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" थीम के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की शुरुआत की। श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की संचालन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति और माननीय प्रधान मंत्री के संदेशों को पढ़ा गया, साथ ही मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग का संदेश भी पढ़ा गया। इसी तरह, एनएमडीसी की परियोजना इकाइयों में संबंधित परियोजना प्रमुखों द्वारा विभिन्‍न कार्यक्रमों के साथ सभी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई गईं, जिससे नैतिक आचरण और गवर्नेन्‍स के प्रति सम्मिलित प्रतिबद्धता को बल मिला।
सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के दौरान, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों (स्‍टेक होल्‍डर्स) के लिए निबंध लेखन, क्विज , और वाक् प्रतियोगिता  जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। एकता, अखंडता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एक ‘’रन फॉर इंटीग्रिटी’’ का भी आयोजन किया जाएगा।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन समापन समारोह के साथ सम्‍पन्‍न होगा, जिसके दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इन पहलों के माध्यम से, एनएमडीसी निवारक सतर्कता, नैतिक शासन और ईमानदारी की संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, साथ ही, सुस्थिरता और समावेशी समृद्धि के लिए सत्‍यनिष्‍ठा के महत्‍व पर विशेष बल दिया गया है ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed