,

पंजाब में चुनावी हलचल तेज, AAP की पहली उम्मीदवार सूची का इंतजार; वारिस पंजाब दे की 4 नेताओं पर कार्रवाई

चंडीगढ़  पंजाब में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर कल दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुआई में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।वहीं सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब…

पंजाब में चुनावी हलचल तेज, AAP की पहली उम्मीदवार सूची का इंतजार; वारिस पंजाब दे की 4 नेताओं पर कार्रवाई

चंडीगढ़ 

पंजाब में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर कल दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुआई में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।वहीं सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने 5 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं।पंजाब में 15 दिसंबर के बाद किसी भी टाइम चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद फरवरी में वोटिंग कराई जा सकती है। सरकार का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्ट्रेटजी बनाने जुट गई। इसके तहत पार्टी की ओर से कल दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान समेत पार्टी की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन होगा। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची 15 नवंबर से पहले जारी कर सकती है।

चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चा
बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन और पार्टी की अगली रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक को पंजाब चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के अहम चरण के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीदवारों के चयन पर होने वाली चर्चा के बाद पार्टी की ओर से अगले कदम तय किए जा सकते हैं।

सत्ता में आने के बाद एक उप चुनाव हारी है AAP
पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी ने 92 सीटें जीतीं, जबकि 25 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नवंबर 2024 में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में AAP ने गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक समेत 3 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई।

इससे विधानसभा में AAP की सीटों की संख्या बढ़कर 94 हो गई। नवंबर 2025 में तरनतारन सीट पर हुए उपचुनाव में भी AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जुलाई 2024 से नवंबर 2025 तक हुए 7 उपचुनावों में AAP ने 6 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports