,

आर्मी पब्लिक स्कूल को बम धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

जालंधर. आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को बम से उड़ाने की धमकी की ईमेल की गई है। यह ईमेल स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8. 55 पर भेजी गई। इसमें पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं। साथ ही स्कूल में IED के जरिए धमाके करने की धमकी दी गई है।…

आर्मी पब्लिक स्कूल को बम धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

जालंधर.

आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को बम से उड़ाने की धमकी की ईमेल की गई है। यह ईमेल स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8. 55 पर भेजी गई। इसमें पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं। साथ ही स्कूल में IED के जरिए धमाके करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का भी जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस विभाग की साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका आपी एड्रेस ट्रैक करने में जुट गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

1 से 4 नवंबर तक ट्रेनों में सफर न करने की धमकी
स्कूल को भेजी गई इस धमकी भरे ईमेल में एक से चार नंबर तक ट्रेनों में ना सफर करने की भी धमकी दी गई है जिसमें खासकर अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा की ट्रेनों के साथ-साथ रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने का भी जिक्र किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports