,

CG में कारोबारियों पर ACB/EOW का बड़ा एक्शन, कोयला-सोना और रियल एस्टेट से जुड़े ठिकानों पर रेड

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक ओर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है, तो दूसरी ओर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एसीबी (ACB) भी एक्शन में नजर आ रही है. शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा में डेढ़ दर्जन स्थानों पर जांच एजेंसियों ने दबिश दी…

CG में कारोबारियों पर ACB/EOW का बड़ा एक्शन, कोयला-सोना और रियल एस्टेट से जुड़े ठिकानों पर रेड

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक ओर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है, तो दूसरी ओर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एसीबी (ACB) भी एक्शन में नजर आ रही है. शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा में डेढ़ दर्जन स्थानों पर जांच एजेंसियों ने दबिश दी है. इन कार्रवाइयों से कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

रायपुर में रियल स्टेट कारोबारी के घर दबिश
राजधानी रायपुर के वीआईपी स्टेट में सुदर्शन शर्मा के घर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि सुदर्शन शर्मा का कारोबार रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है. शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में टीम उनके आवास पर दबिश देने पहुंची है. फिलहाल टीम की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

राजनांदगांव में दो कारोबारियों के ठिकानों पर रेड
राजनांदगांव में भी EOW की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक करीब 10 अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची. टीम ने सनसिटी स्थित कारोबारी वैभव गोलछा के निवास और लालबाग क्षेत्र में कारोबारी जय बग्गा के घर दबिश दी है. यह कार्रवाई भी छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जुड़ी बताई जा रही है.

ज्वेलर्स और कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर जांच
अभनपुर क्षेत्र के गोबरा नवापारा में EOW और ACB की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम ने सोना-चांदी और कपड़े के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार नवकार ज्वैलर्स और शांति विजय स्टोर्स सहित कारोबारी के अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है. टीम की कार्रवाई को लेकर इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है. कार्रवाई के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं.

कोयला कारोबारी के घर पहुंची टीम
न्यायधानी बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकानों पर ACB/EOW की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम शुक्रवार सुबह उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में उनके निवास पर पहुंची. सुबह से ही अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों सहित अन्य जानकारियों की जांच कर रही है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

नपा अध्यक्ष के घर छापा
कोरबा जिले के कटघोरा में EOW की टीम ने एक साथ दो ठिकानों पर दबिश दी है. टीम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के आवास पहुंची है. इसके अलावा नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर भी छापेमार कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए चर्चित DMF घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल दोनों ठिकानों पर EOW की कार्रवाई जारी है. छापेमारी के कारणों और जांच से जुड़े तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई से बढ़ी हलचल
शराब घोटाला और कोयला घोटाला में जांच एजेंसियों की अलग-अलग स्थानों पर हो रही कार्रवाई से प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक इन छापों में क्या-क्या मिला है और जांच के दौरान किन दस्तावेजों या संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े तथ्यों और संभावित खुलासों की तस्वीर साफ हो सकेगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports