,

यूपी को मिलेगी वंडरला जैसी सौगात, लखनऊ में बनेंगे रोलर कोस्टर, वॉटर पार्क और एडवेंचर जोन

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। एलडीए की प्रस्तावित प्रबंध नगर योजना में यह बनेगा। प्रबंध नगर योजना की ग्रीन बेल्ट की करीब 800 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसका विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कोच्चि के वंडरला एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर करने…

यूपी को मिलेगी वंडरला जैसी सौगात, लखनऊ में बनेंगे रोलर कोस्टर, वॉटर पार्क और एडवेंचर जोन

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। एलडीए की प्रस्तावित प्रबंध नगर योजना में यह बनेगा। प्रबंध नगर योजना की ग्रीन बेल्ट की करीब 800 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसका विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कोच्चि के वंडरला एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर करने की योजना है।

प्रबंध नगर योजना का शुभारंभ 23 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्राधिकरण प्रबंधनगर योजना का प्रस्ताव भी दो अक्तूबर को बोर्ड बैठक में रखने जा रहा है।

प्रबंध नगर योजना में करीब 795 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट की है। इसपर सामान्य निर्माण की अनुमति नहीं है। ऐसे में एलडीए इसे पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, देश में मुंबई का इमैजिका पार्क सबसे बड़ा है। यह करीब 300 एकड़ में फैला है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार प्रबंधनगर में करीब 800 एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन खाली है। इस पर एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण किया जा सकता है। इसीलिए इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

एम्यूजमेंट पार्क में ये हो सकती हैं प्रमुख खूबियां
रोलर कोस्टर और थ्रिल राइड्स
तेज रफ्तार झूले, ऊंचाई से उतरने वाली रोमांचक सवारी और एडवेंचर राइड्स सबसे ज्यादा आकर्षित करेंगे। हो सकता है बहुत छोटे बच्चे इन पर न चढ़ सकें लेकिन नौजवानों को यह सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।

वॉटर पार्क
वाटर स्लाइड, वेव पूल, रेन डांस और बच्चों के लिए सुरक्षित जल का क्रीड़ा क्षेत्र होगा। अलग अलग तरह के कई स्लाइड अलग अलग समूहों के लिए बनाए जाएंगे।

फैमिली एंटरटेनमेंट जोन
परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग तरह के झूले, खेल और मनोरंजक गतिविधियां एक ही जगह पर मिल सकेंगी। सुबह से शाम तक का समय बिताने के लिए कई चीजें होंगी।

बच्चों के लिए खास क्षेत्र
किड्स राइड्स, थीम आधारित खेल क्षेत्र और छोटे बच्चों के अनुकूल आकर्षण अलग अनुभव देगा। अक्सर बच्चों की डिमांड पर ही परिवार के लोग इन जगहों पर जाते हैं।

एडवेंचर गतिविधियां
एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए कई तरह की गतिविधियां यहां होंगी। इनमें जिपलाइन, क्लाइंबिंग, रोप कोर्स और अन्य रोमांचक चीजें लुभाएंगी।

थीम आधारित क्षेत्र
थीम आधारित भी अलग-अलग क्षेत्र यहां बनाए जाएंगे। इनमें आर्षक लैंडस्केपिंग, सजावटी संरचनाएं और सबसे खास सेल्फी प्वाइंट भी होगा।

फूड कोर्ट
जब पूरे दिन यहां रह कर इंज्वाय करने की व्यवस्था हो रही है तो तरह तरह के व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। फूड कोर्ट के माध्यम से इसे पूरा किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports