,

AAP आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों को मिल सकता है टिकट

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं। ऐसे में सभी राजनीति दल तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आप शनिवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत…

AAP आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों को मिल सकता है टिकट

चंडीगढ़

 पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं। ऐसे में सभी राजनीति दल तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आप शनिवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की।

चुनावी मोड में आई आप
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उम्मीदवारों और अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। कल पार्टी की 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (राजनीतिक मामलों की समिति) की एक और बैठक होगी। इसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा और उनकी घोषणा की जाएगी। दरअसल पंजाब में सत्ताधारी पार्टी अपने विरोधियों से पहले ही चुनावी मोड में आने की तैयारी कर रही है। इसके तहत आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है।

दिल्ली में की चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ बैठक की और राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा की। पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' के सदस्य और वित्त मंत्री हरपाल चीमा वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए।

पंजाब में कब होंगे चुनाव?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी शुक्रवार को करीब 15 से 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी चुनाव वाले इस राज्य में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार फरवरी के महीने में होने हैं। वर्तमान में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप के 94 विधायक हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports