Flipkart पर iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती, ₹1 लाख का फोन अब ₹80 हजार में खरीदने का मौका

 नई दिल्ली  ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. सेल के दौरान iPhone पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 20 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. बीते सितंबर महीने में ऐपल ने अपने पुराने iPhone की कीमत में इजाफा किया था, जिसमें…

Flipkart पर iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती, ₹1 लाख का फोन अब ₹80 हजार में खरीदने का मौका

 नई दिल्ली 
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. सेल के दौरान iPhone पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 20 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. बीते सितंबर महीने में ऐपल ने अपने पुराने iPhone की कीमत में इजाफा किया था, जिसमें iPhone 17 की कीमत 82,990 रुपये से बढ़ाकर 99,990 रुपये की जा चुकी है। 

फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल के बैनर पर iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदने का ऑफर लिस्ट है. इस डील के तहत सभी ऑफर्स को शामिल किया है. एक्स्ट्रा 5,000 तक का ऑफ हासिल किया जा सकेगा। 

iPhone 17, एक पॉपुलर हैंडसेट है. अमेरिका समेत भारत में इसको बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल कंपनी ने सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज और Apple iPhone Duo फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च किया है। 

बहुत से लोगों को iPhone 18 को इंतजार था, लेकिन कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं है. साथ ही iPhone 17 की कीमत में भी भारी इजाफा कर दिया। 

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स 
iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट मिलेगा. इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है। 

iPhone 17 का चिपसेट 
iPhone 17 में A19(3nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो Apple GPU के साथ आता है. यह हैंडसेट का iOS 26 के साथ आता है, जिसको iOS 27.2 के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा. iPhone 17 में स्टोरेज के दो वेरिएंट मिलते हैं, जो 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन है। 

iPhone 17 का कैमरा सेटअप 
iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-48 मेगापिक्सल के सेंसर है. एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, जो 120 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर कर पाएगा. 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports