,

‘वोट चोरी’ और SIR के आरोपों पर BJP का पलटवार, रोहतक-करनाल में होगी बड़ी सभाएं

चंडीगढ़. देश के गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हरियाणा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नितिन नबीन हरियाणा में होंगे। इसको लेकर भाजपा ने संगठनात्मक बैठकों का दौर तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के…

‘वोट चोरी’ और SIR के आरोपों पर BJP का पलटवार, रोहतक-करनाल में होगी बड़ी सभाएं

चंडीगढ़.

देश के गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हरियाणा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नितिन नबीन हरियाणा में होंगे। इसको लेकर भाजपा ने संगठनात्मक बैठकों का दौर तेज कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 1 नवंबर 2026 को हरियाणा दिवस के मौके पर रोहतक में पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद रहेंगे और नितिन नबीन पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे। नितिन नबीन के प्रस्तावित रोहतक दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दक्षिण हरियाणा के कई जिलों के भाजपा विधायकों की बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए।

पदयात्रा में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को भाजपा के जनसंपर्क अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत निकलने वाली पदयात्रा में करनाल में शामिल होंगे। इस दौरान पदयात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अमित शाह अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के वीरों के सम्मान में बनाए गए भव्य और एशिया के सबसे ऊंचे 'शहीद स्मारक' का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद गांधी मैदान में वो एक रैली में शिरकत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने ली विधायकों की बैठक
रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोहतक दोरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली और जरुरी निर्देश जारी किए। बैठक में रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी समेत कई जिलों से पार्टी के विधायक मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed