,

पंजाब चुनाव की तैयारी में AAP, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिला टिकट

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने शनिवार (31 अक्टूबर, 2026) को 117 सीटों में से 40 पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। सूची में सभी 40 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट…

पंजाब चुनाव की तैयारी में AAP, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिला टिकट

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने शनिवार (31 अक्टूबर, 2026) को 117 सीटों में से 40 पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

सूची में सभी 40 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। सीएम भगवंत मान धूरी और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से चुनाव लड़ेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट
आप आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली सूची की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें जेल में बंद संजीव अरोड़ा का भी नाम शामिल है। अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। 2025 के उपचुनाव में लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा को फिर से इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद से वह जेल में हैं। टिकट बरकरार रखकर पार्टी ने उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया है। हालांकि, जेल में होने से उनके लिए प्रचार करना चुनौती रहेगी।

पहली लिस्ट में नहीं मिली किसी कैबिनेट मंत्री को जगह
पहली सूची में किसी मौजूदा कैबिनेट मंत्री को जगह नहीं मिली। बाकी 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगली सूचियों में आएंगे। चयन में सर्वे, विधायकों का प्रदर्शन और जनता का फीडबैक अहम रहा। चुनाव से पहले टिकट कटने पर असंतोष और बगावत की आशंका के बीच पार्टी ने उन 40 विधायकों को मौका दिया, जिनके पक्ष में सर्वे और जन प्रतिक्रिया सकारात्मक रही। बाकी सीटों पर चयन के विकल्प खुले रखे गए हैं। लगातार चुनाव जीतने वाले पांच विधायकों कुलतार सिंह संधवां, जयकृष्ण सिंह रौड़ी, मनजीत सिंह बिलासपुर, बलजिंदर कौर और कुलवंत सिंह पंडोरी को तीसरी बार टिकट मिला है। ये सभी 2017 और 2022 में भी जीते थे। भगवंत मान चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports