,

नशा तस्करी और अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 3 साल में 4,528 NDPS और 1,365 आर्म्स एक्ट के केस दर्ज

बीकानेर नशे का कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस ने तीन साल में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में वर्ष 2024 से 31 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों के 4,528 मामले दर्ज कर 6,134 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

नशा तस्करी और अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 3 साल में 4,528 NDPS और 1,365 आर्म्स एक्ट के केस दर्ज

बीकानेर
नशे का कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस ने तीन साल में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में वर्ष 2024 से 31 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों के 4,528 मामले दर्ज कर 6,134 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अवैध हथियारों के 1,365 मामलों में 1,465 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने तस्करी से अर्जित संपत्ति पर चोट करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत 40.52 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज की है।

मादक पदार्थ: तीन साल में 4528 मामले, 6134 गिरफ्तार
पुलिस ने वर्ष 2024 में 1402 मामले दर्ज कर 1871 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23680 किलो डोडा पोस्त, 200 किलो अफीम, 11.253 किलो हेरोइन, 308 किलो गांजा और 1.173 किलो एमडी बरामद की। वर्ष 2025 में 1545 मामलों में 2185 आरोपी पकड़े गए। इस दौरान 20145 किलो डोडा पोस्त, 207 किलो अफीम, 20 किलो हेरोइन, 390 किलो गांजा और 15.398 किलो एमडी जब्त की गई। वर्ष 2026 में 31 अक्टूबर तक 1581 मामलों में 2078 गिरफ्तारियां हुईं। इस दौरान 9619 किलो डोडा पोस्त, 166 किलो अफीम, 124 किलो हेरोइन, 238 किलो गांजा और 2.525 किलो एमडी बरामद हुई।

अवैध हथियार: तीन साल में 1365 मामले
वर्ष 2024 में 572 मामलों में 595 आरोपी गिरफ्तार कर 448 हथियार और 1234 कारतूस जब्त किए गए। वर्ष 2025 में 419 मामलों में 455 आरोपी पकड़े गए। इनके कब्जे से 417 हथियार और 1227 कारतूस बरामद हुए। वर्ष 2026 में 374 मामलों में 415 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 386 हथियार, 3751 कारतूस और 105 मैगजीन जब्त की गईं।

तीन साल में 67 मामले, 161 गिरफ्तार
सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई हुई। वर्ष 2024 में 24 मामलों में 68, वर्ष 2025 में 13 मामलों में 21 और वर्ष 2026 में 30 मामलों में 72 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान कुल 178.924 किलो हेरोइन, 26 विदेशी पिस्टल, 44 मैगजीन, 760 कारतूस और नौ ड्रोन सहित वाहन व मोबाइल जब्त किए गए।

कमाई पर चोट, संपत्ति फ्रीज
वर्ष 2024 में पांच कार्रवाइयों में 8.91 करोड़, 2025 में छह कार्रवाइयों में 7.39 करोड़ और 2026 में 32 कार्रवाइयों में 24.22 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई। कुल 43 कार्रवाइयों में 40.52 करोड़ रुपए की संपत्ति चिह्नित कर फ्रीज की गई। वहीं, वर्ष 2025 में 55 कार्रवाइयों में 1.29 करोड़ तथा 2026 में 33 कार्रवाइयों में 86.80 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई।

पिट एनडीपीएस में 74 कार्रवाई
नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ वर्ष 2024 में 23, वर्ष 2025 में 18 और वर्ष 2026 में 33 कार्रवाई की गईं।

अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा
संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए धरपकड़ के साथ अपराध से अर्जित संपत्ति पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed