,

बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, जमुई-भागलपुर में बारिश; जानें आगे कैसा रहेगा हाल

पटना बिहार से चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पूर्व में सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपूरा और सहरसा जबकि दक्षिण पूर्व में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है।…

बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, जमुई-भागलपुर में बारिश; जानें आगे कैसा रहेगा हाल

पटना
बिहार से चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पूर्व में सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपूरा और सहरसा जबकि दक्षिण पूर्व में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी समेत शेष सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों के कुछ जिलों मे भारी वर्षा दर्ज की गयी, जबकि राज्य के शेष भागों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। राज्यभर में संचयी वर्षा 55. 1 मिमी के साथ बारिश की गतिविधि काफी तेज दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तेज हवा 46 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से रोहतास एवं भोजपुर में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान .32.7 भभुआ में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया।

अर्नब का प्रभाव घटा, तीन से चार डिग्री तक चढ़ा पारा
तूफान अर्नब अब कमजोर पड़ चुका है। इसके साथ ही तेजी से गिरे तापमान में सुधार आया। मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में पारा तेजी से चढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही दो दिनों के बाद फिर से तापमान में औसतन तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पटना के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि अर्नब का केंद्र बिंदु बंगाल और उड़ीसा की सीमा से दूर आंध्र प्रदेश की और बढ़ गया है।

इस कारण उत्तर बिहार में इसका असर कम हुआ है। शनिवार को मुजफ्फरपुर सहित अधिकांश जगहों पर कहीं-कहीं बारिश हुई, जबकि अधिकांश जगहों पर मौसम सामान्य बना रहा। अगले दो दिनों तक तापमान में तेजी का क्रम जारी रह सकता है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन बाद निकली धूप, रात में बूंदाबांदी
भागलपुर जिले में चक्रवात अर्नब का असर शनिवार शाम तक करीब-करीब समाप्त हो गया। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही दिनभर जारी रही और रात में बूंदाबांदी भी हुई। वहीं दो दिन बाद लोगों को धूप के दर्शन हुए। सुबह सबौर समेत अन्य इलाके में 8.2 मिलीमीटर बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक से चार नवंबर के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।• इधर, बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय सिस्टम धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। अगले दो दिनों में यह देश के पूर्वी तट तक पहुंचकर फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ा सकता है।

निखरी धूप, अधिकतम पारे में 7 डिग्री की बढ़ोतरी
पूर्णिया जिले में अर्णव चक्रवात के प्रभाव से पिछले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, शनिवार सुबह से ही आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम में 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड और नमी का एहसास हो रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports