,

राजस्थान में दुबई जैसा नजारा! गेप सागर झील की पाल पर बन रहा हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट

डूंगरपुर  राजस्थान के डूंगरपुर में अब दुूबई के समुद्र तट जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शहर की ऐतिहासिक गेप सागर झील की पाल आने वाले दिनों में नए और आकर्षक रूप में नजर आएगी। नगर परिषद की ओर से इसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम अंतिम चरण में है। दीपावली…

राजस्थान में दुबई जैसा नजारा! गेप सागर झील की पाल पर बन रहा हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट

डूंगरपुर
 राजस्थान के डूंगरपुर में अब दुूबई के समुद्र तट जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शहर की ऐतिहासिक गेप सागर झील की पाल आने वाले दिनों में नए और आकर्षक रूप में नजर आएगी। नगर परिषद की ओर से इसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम अंतिम चरण में है। दीपावली से पहले पाल का सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अलग-अलग चरणों में काम कराया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को अब झील के किनारे हरियाली, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लैंडस्केप का नजारा देखने को मिलेगा।

पहले चरण में पाल पर 26 डेट पाम के पौधे लगाए गए थे। इन्हें कतार में लगाया गया है, जिससे पूरे रास्ते को एक अलग लुक मिल रहा है। इन पेड़ों के नीचे फूलों से सजी रंगीन क्यारियां तैयार की गई हैं। वहीं, बीच में हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। इसे भी फूलों से सजाया जा रहा है। ऐसे में यह जगह शहर के लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण बन सकती है।

दुबई के समुद्र तट जैसा लैंडस्केप तैयार करने की योजना
गर परिषद की योजना गेप सागर की पाल को इस तरह विकसित करने की है कि यहां आने वाले लोगों को दुबई के समुद्र तटों जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिले। इसके लिए पेड़-पौधों और फूलों को खास तरीके से लगाया जा रहा है। पाल को केवल एक बार सजाकर छोड़ने के बजाय मौसम के हिसाब से इसकी खूबसूरती बनाए रखने की तैयारी है। तीनों ऋतुओं में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि हर मौसम में यहां का नजारा बदला हुआ दिखाई दे।

गुलाबी, बैंगनी और सफेद फूलों से सजेगी पाल
डेट पाम के आसपास बनाई गई क्यारियों में कई तरह के फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें पिटूनिया और बायथस प्रमुख हैं। पिटूनिया के गुलाबी, बैंगनी, सफेद और लाल रंग के फूल क्यारियों को रंगीन बनाएंगे। पौधे लगाने का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। इन फूलों के खिलने के बाद झील की पाल का पूरा नजारा और भी आकर्षक हो जाएगा।

बेंगलूरु और पुणे से मंगवाए खास पौधे
पाल पर बनाया गया हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट भी इस सौंदर्यीकरण का खास हिस्सा है। इसे आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। इसके लिए पॉइन्सेटिया प्रजाति के विशेष पौधे बेंगलूरु और पुणे से मंगवाए गए हैं। सेल्फी पॉइंट की खास डिजाइन और फूलों की सजावट इसे लोगों के लिए फोटो खिंचवाने की पसंदीदा जगह बना सकती है। इस तरह गेप सागर की पाल को शहर के एक नए आकर्षण के रूप में तैयार किया जा रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports