,

इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो निशाने पर, महापौर कार्यालय समेत 3 स्कूलों को बम धमाके की धमकी

 इंदौर  प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले शो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल में शो के दौरान विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के…

इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो निशाने पर, महापौर कार्यालय समेत 3 स्कूलों को बम धमाके की धमकी

 इंदौर

 प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले शो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल में शो के दौरान विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय समेत कई अन्य लोगों को भेजा गया है।

ई-मेल में इंदौर महापौर कार्यालय के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी उड़ाने की बात कही गई है। ई-मेल ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है। ई-मेल भेजने वालों में खुद को इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) के प्रो. गुरकाल सिंह पीएचडी बताने वालों के नाम लिखे हैं।

इंदौर के तीन स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक टूर पर हैं। दिल्ली में उनका शो हो चुका है और 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मैदान में उनका कार्यक्रम तय है। इससे पहले भी इस शो को लेकर धमकी मिलने की बात सामने आ चुकी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, इंदौर के तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं।

इनमें चेतावनी दी गई है कि 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में अपने बच्चों को न भेजें, क्योंकि वहां बम धमाके किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर राजेश दंडोतिया ने स्कूलों के नाम बताने से इनकार किया है। उनके अनुसार ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। ये मेल सोमवार सुबह मिले हैं।

क्यों मिल रही है धमकी: अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद

अमेरिका स्थित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और अन्य शो के दौरान दिलजीत को धमकी दी थी। संगठन का आरोप है कि दिलजीत ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका सम्मान किया, जिससे 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मुंबई की पूर्व महापौर को भी भेजा गया था आत्मघाती हमले का मेल

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े के दफ्तर में भी दिलजीत पर आत्मघाती हमले की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports