,

जौहर यूनिवर्सिटी केस में आजम खां पर शिकंजा कसने की तैयारी, कस्टडी रिमांड पर कोर्ट में सुनवाई

रामपुर सपा नेता आजम खां की कस्टडी रिमांड पर आज रामपुर की अदालत में सुनवाई होगी। जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के मामले में अजीमनगर थाने में आजम खां, जौहर ट्रस्ट समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। विवेचक सीओ टांडा ने 29 अक्तूबर को अदालत से रिमांड वारंट जारी करने…

जौहर यूनिवर्सिटी केस में आजम खां पर शिकंजा कसने की तैयारी, कस्टडी रिमांड पर कोर्ट में सुनवाई

रामपुर

सपा नेता आजम खां की कस्टडी रिमांड पर आज रामपुर की अदालत में सुनवाई होगी। जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के मामले में अजीमनगर थाने में आजम खां, जौहर ट्रस्ट समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। विवेचक सीओ टांडा ने 29 अक्तूबर को अदालत से रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। अदालत ने आजम खां को दो नवंबर को तलब किया है। गाजियाबाद जेल में बंद आजम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकते हैं। उधर, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आजम खां की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है।

आजम की बढ़ेंगी मुश्किलें
ईडी जल्द गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में अर्जी दाखिल कर सकती है। इसके बाद आजम को लखनऊ लाकर पूछताछ किए जाने की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय जल्द आजम खां को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आजम को लखनऊ लाकर नए सिरे से पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें आजम खां से जुड़े दो मामलों में रामपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार का मामला है। 13 अक्तूबर को ईडी ने अजीमनगर थाने में आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना सीओ टांडा पंकज पंत कर रहे हैं। उन्होंने 29 अक्तूबर को न्यायालय में इस प्रकरण का हवाला देते हुए आजम खां के खिलाफ रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था।

आजम खां पर सुनवाई आज
न्यायालय ने 2 नवंबर सोमवार को आजम खां को तलब किया है। सोमवार को अगर न्यायालय रिमांड मंजूर कर लेगा तो आजम खां की मुश्किलें बढ़ना तय है। गवाह को धमकाने के मुकदमे में भी सोमवार को आजम खां के बयान दर्ज होने हैं, जिसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट ने तलब किया है। अब चूंकि, वह गाजियाबाद की जेल में बंद हैं, ऐसे में संभव है कि उन्हें वीसी के जरिए पेश किया जाए। मालूम हो कि गंज कोतवाली में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

गवाह को धमकाने का भी आरोप
जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गवाह को धमकाया है। जिसकी बाद विवेचना चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। यह पत्रावली वास्ते बयान मुल्जिमान पर लगी है। लिहाजा, अदालत ने उन्हें दो नवंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर बयान दर्ज कराने को कहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports