मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, AFMS में 120 पदों पर निकली वैकेंसी; जानें आवेदन की तारीख

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के रूप में शामिल होने के इच्छुक, शारीरिक और…

मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, AFMS में 120 पदों पर निकली वैकेंसी; जानें आवेदन की तारीख

नई दिल्ली 
आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के रूप में शामिल होने के इच्छुक, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ देश के नागरिकों (पुरुषों और महिलाओं दोनों) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं। एएफएमएस की ओर से मेडिकल ऑफिसर पोस्ट के लिए 120 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें 90 पुरुषों के लिए और 30 महिलाओं के लिए शामिल हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु एमबीबीएस डिग्री धारकों के लिए 30 वर्ष और पीजी डिग्री धारकों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार, मेरिट सूची आदि के आधार पर किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू दिसंबर 2026 में दिल्ली में आयोजित किए जाने की संभावना है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एएफएमएस की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports