,

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का जवाब, बोले- उनकी बातों में कोई दम नहीं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके दौरे पर सवाल दागने वाली कांग्रेस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया। साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है।…

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का जवाब, बोले- उनकी बातों में कोई दम नहीं

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके दौरे पर सवाल दागने वाली कांग्रेस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया।

साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है। कांग्रेस और पूरा विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी के पीएम मोदी को विदेशी ताकतों से प्रधानमंत्री बनाए जाने वाले बयान पर पलटवार किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राहुल की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है। कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं बचता, तो वह इस तरह की फिजूल की बातें करके देश की जनता को भड़काने का प्रयास करते हैं. लेकिन देश की जनता सब जानती है, इसलिए अब उनकी बातों में नहीं आने वाली है।

CM साय का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस को इस तरह के सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी गई। कांग्रेस के असहयोगात्मक रवैये के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लंबे समय तक पनपता रहा।

CM साय ने दी दिल्ली दौरे की जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026 में शामिल हुए थे। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश में कुल ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले के खैरा गांव के सभी घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह गांव स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन रहा है।

ग्रीन एनर्जी में विकास को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित कार्यों और करीब 5 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का भी उल्लेख किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports