,

संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लक्ष्मणबाग संस्थान की भूमि पर रीवा के लक्ष्मणबाग से कुठुलिया मार्ग में बिछिया नदी पर जलमग्नीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिवशेखर…

संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने की समीक्षा

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लक्ष्मणबाग संस्थान की भूमि पर रीवा के लक्ष्मणबाग से कुठुलिया मार्ग में बिछिया नदी पर जलमग्नीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिवशेखर शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाकर भूमि अर्जन सहित आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को भूमि अर्जन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी ) शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए, ताकि भूमि अर्जन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ एवं पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र है। विश्वविद्यालय के नवीन भवन तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के महत्व को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाएं प्राथमिकता से पूर्ण की जाएं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports