,

योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार लोकभवन में मुख्यमंत्री के हाथों 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में वितरित होगी 1500 करोड़ रुपए की सब्सिडी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विभागीय मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 03 नवंबर को प्रदेश की महिलाओं व उनके…

योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार

लोकभवन में मुख्यमंत्री के हाथों 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में वितरित होगी 1500 करोड़ रुपए की सब्सिडी

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विभागीय मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 03 नवंबर को प्रदेश की महिलाओं व उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित समारोह में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपए की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इससे यूपी के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक देकर सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। सीएम की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा समेत तमाम अतिथिगण मौजूद रहेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports