,

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, पटना के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना  छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के 109 समेत जिले में 458 घाटों पर सुरक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालु वहां नहीं जाएं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की…

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, पटना के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना
 छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के 109 समेत जिले में 458 घाटों पर सुरक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालु वहां नहीं जाएं।

घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और वाचटावर की व्यवस्था समय से पूरी करनी होगी।

वैकल्पिक घाट विकसित किए जाएंगे
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में छठ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चिह्नित सभी खतरनाक घाटों की तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए और उन्हें खतरनाक स्थल के रूप में चिह्नित किया जाए। जहां जरूरत हो, वहां वैकल्पिक घाट विकसित किए जाएं।

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
उपयुक्त घाटों तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़कों से संपर्क पथ दुरुस्त करने और घाटों की सफाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। घाटों पर सीढ़ियों, कपड़े बदलने के लिए स्थान, वाहन पार्किंग और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया।

प्रमुख घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। भीड़ पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वाचटावर बनाए जाएं। इस बार घाटों पर व्यवस्थाएं पिछले वर्षों से बेहतर होनी चाहिए।

बिजली के अस्थायी कनेक्शनों की भी होगी जांच
नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्युत विभाग घाटों पर की जा रही वायरिंग, बिजली के कनेक्शन और प्रकाश व्यवस्था की जांच करेगा।

पूजा समितियों की ओर से लिए जा रहे अस्थायी बिजली कनेक्शनों की भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच होगी ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी 21 सेक्टर अधिकारियों से उनके क्षेत्रों की प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। जिले के अन्य अनुमंडलों में भी घाटों की तैयारियों की समीक्षा कर एसडीओ को समय पर सभी इंतजाम पूरे कराने का निर्देश दिया गया।

निगम क्षेत्र में 109 घाट व 60 कृत्रिम तालाब पर होगी छठ
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र के 109 छठ घाटों पर तैयारियां चल रही हैं। घाटों और स्थायी तालाबों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60 कृत्रिम तालाब भी बनाए जा रहे हैं। इनसे उन श्रद्धालुओं को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी जिन्हें आसपास उपयुक्त घाट उपलब्ध नहीं हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने छठ के दौरान सुरक्षा के साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभी से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने और उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के घाटों का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी जरूरतों का आकलन करने का निर्देश दिया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports